Recent Posts

Breaking News

Mandi: चरस की खेप लेकर बस स्टैंड पर घूम रहा था युवक, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

youth arresed with hashish

सुंदरनगर : मंडी जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने सुंदरनगर में एक युवक को 94 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसआईयू मंडी की टीम सुंदरनगर बस स्टैंड पर पैट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान आरोपी नरेंद्र कुमार निवासी कपाही, तहसील सुंदरनगर ने संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिया, जिस पर पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका।

पुलिस पार्टी को देखकर उक्त युवक घबरा गया। उसे जेब से कुछ सामान निकाल कर फैंक दिया तथा भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा तथा फैंके गए सामान की जांच करने पर 94 ग्राम चरस बरामद की। एसआईयू टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टी की है।

No comments