Recent Posts

Breaking News

Mandi: सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी दिल्‍ली के पर्यटकों की कार

car of tourists from delhi fell in a deep ditch

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसा बीती रात पर्यटन नगरी मणिकर्ण घाटी के कसोल के नजदीक कटागला में हुआ। बता दें कि कार में 7 पर्यटक सवार थे। जिसमें से 3 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मणिकर्ण घाटी के कसोल के नजदीक कटागला में पर्यटक वाहन भुंतर से मणिकर्ण जा रहा था।

इस दौरान अचानक रास्ते में कटागला के पास 100 मीटर नीचे पार्वती नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दिल्ली नंबर का यह वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। घायलों की पहचान वाहन सवार 7 पर्यटकों में तीन पर्यटकों को गंभीर चोटें आई हैं। 108 एंबुलेंस में पर्यटकों को जरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। घायलों की पर्यटकों की पहचान 22 वर्षीय पूजा, 25 वर्षीय मोनिका, 25 वर्षीय चेतना दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। वही अन्य पर्यटकों की पहचान 26 वर्षीय अब्दुल रहमान, 25 वर्षीय सी मोर, 25 वर्षीय अहमद खान, 25 वर्षीय दीपशिखा के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।


No comments