Recent Posts

Breaking News

Shimla: 2 भाइयों ने HRTC Bus के कंडक्टर से की मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 brothers assaulted hrtc bus conductor

ठियोग: थाना कोटखाई मे एक सरकारी बस के परिचालक से मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने रमन धीरटा (25) पुत्र रूप सिंह गांव शरमटू, डाकघर माहोरी, तहसील ठियोग की शिकायत पर मामला दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रमन धीरटा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बतौर परिचालक एचआरटीसी बस डिपो तारादेवी शिमला में कार्यरत है। रमन धीरटा के अनुसार शाम को वह शिमला से सांभर रूट पर चलने वाली बस (एचपी 03बी-6225) में बतौर परिचालक सवार था, जिसे राकेश कुमार चला रहा था।

शाम को जब बस ब्यौण पहुंची तो वहां जयदेव और हर देव पुत्र मोती राम गांव ब्यौण, डाकघर देवगड, तहसील कोटखाई ने उससे मारपीट की। रमन धीरटा ने इसकी शिकायत कोटखाई में दर्ज करवाई है। डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

No comments