Chamba: फंड का सदुपयोग करें स्कूल मुखिया

चंबा : बीआरसी कार्यालय चंबा में शुक्रवार को मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद जाफर ने की। बैठक में यूडीआइएसई फार्मेट वितरित किए गए। वहीं सभी सीआरसीसी से आह्वान किया कि फार्मेट पांच दिन के भीतर भरकर कार्यालय में जमा करवाएं, ताकि इन्हें समय पर ऑनलाइन भरा जा सके। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद जाफर ने कहा कि प्री-प्राइमरी के लिए फंड स्कूलों को जारी कर दिया है।
स्कूल मुखिया फंड का सदुपयोग करें और सुनिश्चित करें कि प्री प्राइमरी के लिए खरीदी गई सामग्री उत्तम गुणवत्ता और बच्चों के लिए सुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि शीतकालीन स्कूलों का नया सत्र शुरू हो गया है। शिक्षक सप्ताहबार कार्ययोजना तैयार करें। सभी अध्यापक पाठशाला से संबंधित टीएलएम जरूर तैयार करें और कक्षा कक्ष में उनका प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि जब भी सीआरसीसी किसी पाठशाला का दौरा करें तो कक्षा में मॉडल लेसन अवश्य दें और लर्निग लेवल की सही जानकारी शिक्षा साथी एप पर दर्ज करें, ताकि भविष्य में कमियों को सुधारा जा सके।
इसके अलावा शिक्षकों को टीचर एप के इस्तेमाल के लिए भी प्रेरित करते रहें। जिन स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगे हैं। उनमें दिखाई जाने वाली गतिविधियों को समर्थ ग्रुप में शेयर करें। कोई और गतिविधि भी स्कूल में करवाई जाती है तो उसे भी शेयर करें।
No comments