Shimla: सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ किया प्रदर्शन

शिमला – प्रदेश महिला कांग्रेस ने एलपीजी सिलेंडर में की गई मूल्य वृद्धि के विरोध में शिमला में धरना प्रर्दशन किया। शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों पर जमकर कोसा गया। धरने के नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष जैनव चंदेल ने किया। इस दौरान महिला काग्रेंस ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा।
इसमे बड़ी हुईं कीमतों को तुरंत वापिस लेने की मांग की गई है। धरने को संबोधित करते हुए जैनव चदेंल ने कहा की देश एक तरफ आर्थिक मंदी से गुजर रहा है तो दूसरी ओर केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के लोगों को महंगाई से त्रस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी ओर महंगाई के लिए इस सरकार का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। इस बढ़ती महंगाई के लिए देश की महिलाएं अब चुप बैठने वाली नही।
जैनव चदेंल ने कहा कि महिला कांग्रेस एकजुट होकर इस बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार से लड़ेगी। सरकार ने दिल्ली चुनाव में हार का बदला लोगो से लिया है। यह सब बदले की भावना से किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का डट कर विरोध किया जाएगा।
No comments