Shimla: प्री पेड टैक्सी बुकिंग के लिए एप तैयार करेगी हिमाचल सरकार, मंत्री ने किया खुलासा

परिवहन, वन और खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा है कि वाहन मालिकों को महंगे जीपीआरएस बेचने वाली कं पनियों पर प्रदेश सरकार कार्रवाई करेंगे। राजधानी शिमला में प्री पेड टैक्सियां आगामी दो मार्च से शुरू होंगी। इसके बाद राज्य के सभी हिस्सों में प्री पेड टैक्सी सेवाएं चालू करेगी। सरकार प्री पेड टैक्सी बुकिंग के लिए एप तैयार करेगी। निर्भया कांड से सबक लेते हुए केंद्र सरकार ने कमर्शियल वाहनों में जीपीआरएस लगाने अनिवार्य किए हैं।
राज्य सचिवालय में प्रदेश भर के टैक्सी आपरेटरों के साथ मंत्री गोविंद ठाकुर की लंबी बैठक हुई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जीपीआरएस की कीमतें इनकी कार्यप्रणाली के आधार पर तय होती है। सरकार के पास शिकायतें आई है कि कंपनियां महंगे जीपीआरएस उपलब्ध करा रही हैं। एक कंपनी जीपीआरएस पांच हजार में लगा रही है और दूसरी कंपनी 18500 के जीपीआरएस लगा रही है। अगर कंपनी ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए उपभोक्ताओं महंगे जीपीआरएस दे रही है तो सरकार उन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
यह भी अध्ययन करा रहे हैं कि कहीं कंपनी सस्ते जीपीआरएस खरीद कर महंगे तो नहीं बेच रही। उत्पादकों और कंपनियों से रेट मांगे जा रहे हैं। नई गाड़ियों में कंपनी के जीपीआरएस लगे आ रहे हैं। पुरानी गाड़ियों में जीपीआरएस लगाने अनिवार्य हैं। मंत्री ने कहा कि शिमला और आसपास की तीस यूनियनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। वाहनों के टोकन टैक्सी सिंगल विंडो प्रणाली लागू करेंगे। इससे टैक्स जमा कराने में दिक्कतें नहीं होगी।
वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर के जंगलों में आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम को मौके पर रवाना कर दिया है। उन्होेंने कहा कि इन्वेस्टर मीट के दौरान समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर के बाद मनाली में 70 करोड़ की लागत से आइस हाकी प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है।
No comments