Recent Posts

Breaking News

Una: बाथड़ी में सरिए की फैक्टरी में भड़की आग


टाहलीवाल-ऊना जिला के औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में शुक्रवार दोपहर अचानक ही सरिया बनाने वाली इस्पात फैक्टरी में आग लग गई। आग की प्रचंड लपटें देखते ही देखते उद्योग में फैल गई। आग को बुझाने के लिए कामगार दौड़े, लेकिन विकराल रूप धारण कर चुकी लपटों के आगे बेबस हो गए। आग की सूचना अग्निशमन फायर पोस्ट टाहलीवाल को दी गई। इस पर टाहलीवाल व ऊना के दमकल दलबल ने मौके पर पहुंचकर खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग ने उद्योग में रखे स्क्रैप को जलाकर राख कर दिया। आग को बुझाने के लिए दो दमकल वाहन व कर्मचारी मौके पर जुटे रहे। फायर विभाग की टीम में फायरपोस्ट टाहलीवाल के प्रभारी जयपाल ठाकुर, अवतार सिंह, रणजीत सिंह, अमित कुमार, ऊना दमकल फायर टीम में अशोक कुमार, गुरमेल सिंह व राजीव कुमार पर आधारित टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं,  नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

No comments