Una: बुलेट पटाखा छोड़ने वालों पर चालान

टाहलीवाल (ऊना)। स्थानीय बस अड्डे के पास यातायात पुलिस ने हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के नेतृत्व में बुलेट पटाखा छोड़ने वालों और 18 वर्ष से कम आयु के दोपहिया वाहन चालकों पर शिकंजा कसा।
ट्रैफिक नियंत्रण टीम में दलजीत सिंह, कुशल, अजय, रक्षपाल, राहुल दत्ता ने ट्रैफिक टीम के इंचार्ज हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के नेतृत्व में लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। साथ ही टाहलीवाल के मुख्य बाजार के साथ अन्य स्थानों पर नाका लगाकर यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ कार्यवाही कर 75 लोगों के चालान काटे। पुलिस ने करीब 33 हजार पांच सौ रुपये की राशि वसूल की गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 20 चालकों के चालान, 15 बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग के 9, बुलेट पटाखे छोड़ने वालों के 20, बिना नंबर प्लेट वालों के 03, खतरनाक ड्राइविंग पर 5 चालान कर 33 हजार पांच सौ रुपये की राशि वसूल की है।
डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है। इसी अभियान के अंतर्गत 75 चालान काटकर करीब 33 हजार पांच सौ रुपये नकद वसूल किये हैं।
No comments