Recent Posts

Breaking News

Chamba: पार्किंग कांप्लेक्स दिलाएगा जाम से निजात


चंबा –चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल की मासिक बैठक का आयोजन शुक्रवार को लक्ष्मण क्लब परिसर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता काउंसिल के प्रधान चंद्र सहगल ने की। बैठक में वक्ताओं ने शहर की ज्वलंत ट्रैफिक समस्या के हल हेतु पार्किंग कांप्लेक्स के निर्माण की सरकारी कवायद का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्किंग कांपलेक्स के निर्माण से शहर के लोगों की वर्षांे से लंबित मांग पूरी होने जा रही है। 

इसके साथ ही लोगों को शहर की चरमराई ट्रेफिक व्यवस्था से पेश आने वाली समस्या का स्थाई हल होने से एक बड़ी राहत मिलने जा रही है। पार्किंग कांपलेक्स के निर्माण के लिए सरकार की ओर से चार करोड़ रूपए की राशि भी जारी कर दी गई है। बैठक में वक्ताओं ने चंबा जनपद की प्यास बुझाने के लिए जिंदा दफन होने वाली रानी सुनयना के बलिदान स्थल मलूणा के लिए सड़क निर्माण का कार्य आरंभ करवाने के लिए सदर विधायक पवन नैय्यर का विशेष तौर से आभार प्रकट किया। बैठक में वक्ताओं ने शहर के हरदासपुरा व मुगला की तर्ज पर सुल्तानपुर से भी लोगों की सुविधा के लिए राइड़ विद प्राइड़ परिवहन निगम की टैक्सी सेवा आरंभ करवाने की मांग उठाई।  

बैठक में काउंसिल सदस्यों की ओर से गुरमुख बेदी, मेजर एससी नैय्यर, वीरेंद्र महाजन, मुकेश कंपानी, सुरिंद्र चौणा, सुरिंद्र भंडारी, हमिंद्र सेन, विश्वनाथ महाजन, राजेंद्र चोपड़ा, प्रवीन पुरी, रमन ग्रोवर, राजिंद्र शर्मा, बुधि राम व कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments