Recent Posts

Breaking News

Una: घर से स्कूल गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच में जुटी

school girl missing

ऊना: ऊना जिला के तहत घर से स्कूल पढऩे गई एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने छात्रा के लापता होने की शिकायत पुलिस चौकी मैहतपुर में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में लापता छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी एक सरकारी स्कूल में जमा दो कक्षा में पढ़ती है। वीरवार सुबह रोजाना की तरह वह अपनी एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर स्कूल पढऩे गई थी लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आई। उन्होंने बेटी की हर जगह तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

मैरिज पैलेस के समीप खड़ी मिली छात्रा की स्कूटी
जांच पड़ताल के दौरान बेटी की स्कूटी मैहतपुर में एक निजी मैरिज पैलेस के समीप खड़ी हुई मिली। सीसीटीवी खंगालने पर छात्रा और उसकी सहेली सिविल कपड़ों में कहीं जाती दिखाई दीं लेकिन इसके बाद उनकी बेटी का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments