Recent Posts

Breaking News

Chamba: दोस्तों के साथ रावी नदी में नहाते समय डूबे छात्र की अस्पताल में मौत

death of drowned student in river

चम्बा: जिला चम्बा के सरोल में रावी नदी में गिरे छात्र की मौत हो गई है। पठानकोट के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि शुक्रवार को दोपहर के समय नवोदय में अध्ययनरत 10वीं कक्षा का छात्र अपने साथी छात्रों के साथ रावी में नहाने चला गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया, जिससे वह पानी में डूब गया। उसके साथियों ने इसकी सूचना विद्यालय प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही नवोदय का स्टाफ मौके पर पहुंच गया और पुलिस को भी सूचित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा छात्र को नदी से बेसुध अवस्था में निकाला, जिसके बाद उसे मैडीकल कॉलेज चम्बा लाया गया।

करीब 3 घंटे बाद होश में आने के बाद छात्र को गंभीर हालत के चलते टांडा रैफर कर दिया था लेकिन परिजन उसे पठानकोट स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। यहां पर पूरी रात उसका इलाज चलता रहा लेकिन शनिवार को सुबह चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को मैडीकल कॉलेज चम्बा लाया गया, जहां पर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। एसपी डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

No comments