Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में एमसीआई की दबिश

mci raid in hamirpur medical college

हमीरपुर : डॉक्टर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में गुरुवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने अचानक दबिश दी। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही एमसीआई की टीम दो हिस्सों में बंट गई। एक टीम प्रिंसिपल ऑफिस में डॉक्टरों की डिग्रियां जांचने में जुट गई, वहीं दूसरी ने लैब सहित बाकि के कक्षाओं का निरीक्षण किया। टीम अपनी रिपोर्ट मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को सौंपेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी शैक्षणिक सत्र में बैठने वाली कक्षाओं को मंजूरी मिलेगी। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में व्यवस्थाएं सुचारू नहीं है। मेडिकल कॉलेज के पास ना तो अपना भवन है और ना ही छात्रावास। वही कक्षाएं भी एमपीडब्ल्यू हॉल में लगाई जाती हैं। वही छात्रावास के लिए भी निजी भवनों को हायर किया गया है।

No comments