Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: पति शादी में मस्त, पत्नी बच्चा लेकर पैसे और जेवर समेट फुर्र

Image result for images of wife running along with money and child

हमीरपुर – पति शादी समारोह के चलते चंडीगढ़ में मशरूफ रहा और पत्नी घर से गायब हो गई। करीब छह साल के बेटे सहित हजारों रुपए की नकदी व जेवरात लेकर भी महिला फरार हो गई है। इसकी शिकायत व्यक्ति ने पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवाई है। व्यक्ति पुलिस थाना के हमीरपुर के तहत आने वाले क्षेत्र का है। इसने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी पत्नी (32) पांच साल 11 महीने के बेटे को लेकर अचानक घर से गायब हो गई है। मामला 28 फरवरी सुबह दस बजे का है। 

उस समय यह शादी समारोह में था। किसी ने महिला को घर से जाते हुए देखा, जब वह देर शाम तक नहीं लौटी, तो इसकी सूचना इसे दी गई। महिला बच्चे के साथ ही घर में रखी गई करीब 70 हजार की नकदी व जेवरात लेकर गायब हो गई है। व्यक्ति ने बताया कि इसकी पत्नी ने हरे रंग के कपड़े पहने हुए हैं, इसकी ऊंचाई पांच फीट पांच इंच हैं। महिला देखने में दुबली पतली है तथा रंग साफ है। एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने बताया कि शिकायत मिली है। महिला की तलाश की जा रही है।

No comments