Recent Posts

Breaking News

Himachal: बड़ी खबर: सभी सरकारी कार्यालय 26 मार्च तक बंद


शिमला: राज्य में कोरोना वायरस से पहली मौत होते ही सरकार को अपने सभी दफ्तर अगले ३ दिन के लिए बंद करने पड़े। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने देश में कोरोना महामारी के दृष्टिगत राज्य सरकार के सभी कार्यालय 24 से 26 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आवश्यक सेवाओं के लिए अधिसूचित किए गए सभी कार्यालय खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि कर्मचारी अपने परिवारों के साथ घरों में ही रहें और अपना स्थान न छोड़ें, क्योंकि उन्हें किसी भी समय कार्यालय में बुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर सुझाए गए सभी एहतियाती उपायों का भी पालन करना सुनश्चित करें।

जयराम ठाकुर ने आम लोगों से अपने स्थान को न छोडऩे की अपील की, ताकि लॉकडाउन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, क्योंकि राज्य की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और राज्य में आवागमन के सभी साधनों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केवल आवश्यक सेवाओं या इमरजैंसी के विभागों के कर्मचारियों के लिए दफ्तर आना जरूरी है।

बाकी विभागों में केवल स्केल्टन स्टाफ चाहिए। ताकि केवल जरूरत का काम चल सके। इस बारे में डयूटी रोस्टर कंट्रोलिंग अफसर बनाएंगे। दूर से आने वाले कर्मचारियों के लिए सरकारी गाडिय़ां और निजी गाडिय़ां दोनों तरह की मान्य होंगी। सरकारी कर्मचारी कितनी संख्या में आएंगे, ये संबंधित दफ्तर का एचओडी तय करेगा।

डेली वेजर और पार्टटाइम पर भी ये प्रावधान लागू होगा। कर्मचारियों को ये पेड होली-डे होंगे और किसी की दिहाड़ी या वेतन नहीं कटेगा। हालांकि पहले सरकार ने कुछ आदेश किये थे। इसमें सरकार ने 21 मार्च को जारी आदेश में संशोधन किया गया था।

No comments