Recent Posts

Breaking News

Himachal: हिमाचल में अब 31 मार्च तक बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, सरकार ने दिए आदेश, पढ़े विस्तार से-


शिमला : हिमाचल सरकार ने कोरोना वायरस के चलते सरकारी कार्यालयों को बंद रखने की का निर्णय 26 तारिक तक लिया था। लेकिन ताजा आदेश के मुताबिक अब सरकारी कार्यालय 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

बता दें कि हिमाचल लॉक डाउन के दौरान सरकार ने कार्यालयों के लिए 50 फीसदी रोस्टर व्यवस्था को लागू किया गई, फिर प्रदेश में कर्फ्यू लगते सारे दफ्तरों को 26 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया गया था।

लेकिन कोरोना वायरस के कहर के चलते सामाजिक दूरी रखने के उद्देश्य से सरकार ने सभी दफ्तरों को बंद रखने की अवधि अब 31 मार्च तक बढ़ा दी है। नए आदेशों में कर्मचारियों को घर पर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिसूचना में कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो अपनी डयूटी को लेकर घरों में ही उपलब्ध रहें। ये पोस्ट न्यूज़ हिमाचली की अपनी पोस्ट है 

No comments