Recent Posts

Breaking News

Chamba: मायके जा रही महिला के साथ हुआ हादसा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत


सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत सूरी में ढांक से गिरकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सिया पत्नी स्व. चंदू राम निवासी गांव धरोडी के रूप में हुई है। महिला बुधवार को अपने मायके की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पांव फिसलने के कारण वह गहरी ढांक से नीचे जा गिरी। देर शाम हुई इस घटना का पता वीरवार सुबह उस समय चला जब रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उक्त महिला को ढांक में गिरा देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा ढांक से महिला के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डीएसपी रामकरण राणा ने बताया कि महिला के परिजनों ने मौत को लेकर किसी तरह का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतका के परिजनों को 10,000 रुपए फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है।

No comments