Himachal: बागवानों के 80 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी लदानी मालेगांव से गिरफ्तार

प्रदेश सीआईडी की एसआईटी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मालेगांव निवासी एक लदानी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लदानी की पहचान मालेगांव निवासी यूसुफ खान के रूप में हुई है। खान पर प्रदेश के डेढ़ दर्जन से ज्यादा आढ़तियों व बागवानों का अस्सी लाख रुपये हड़पने का आरोप है। एसआईटी ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे रिमांड पर भेज दिया है।
बता दें कि एसपी वीरेंद्र कालिया की अध्यक्षता वाली एसआईटी बागवानों से ठगी के मामलों की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में डेढ़ दर्जन आढ़तियों व लदानियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, सात करोड़ से ज्यादा की राशि एसआईटी की सख्ती की वजह से आढ़ती व लदानी बागवानों को लौटा चुके हैं।
No comments