Himachal: प्रदेश के स्कूलों में शुरू होंगे ब्यूटी पार्लर व फैशन डिजाइनिंग कोर्स

अब प्रदेश के स्कूलों में जमा एक और जमा दो कक्षा के विद्यार्थि ब्यूटी पार्लर और प्लंबर की पढ़ाई करेंगे। बता दे कि प्रदेश के स्कूलों में पहली बार यह सब्जेक्ट चलाए जा रहे है। सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर और फैशन डिजाइनिंग के कोर्स भी होंगे।
शिक्षा विभाग ने सूबे के 80 और स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। जिन स्कूलों में व्यावसायिक पढ़ाई शुरू की जानी है, उनकी सूची शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है। सभी संबंधित स्कूल प्रधानाचार्यों को आने वाले शैक्षणिक सत्र 2020-21 में ये कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
No comments