Himachal: हिमाचल में ऑनलाइन बनेंगे कर्फ्यू पास, इन व्हाट्सऐप नंबरों पर करें आवेदन

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे हिमाचल में कर्फ्यू लागू किया गया है। ऐसे में लोगों को आपात स्थिति में बाहर जाने के लिए कर्फ्यू पास का होना आवश्यक हैं। ये कर्फ्यू पास अनिवार्य रूप से एक अनुमति पर्ची हैं जो शहर के अंदर और अन्य शहरों में आवाजाही को अधिकृत करते हैं। इनमें से कोई भी पास के लिए आवेदन कर सकता है,लेकिन ध्यान दें कि पास केवल आवश्यक सेवाओं के लिए ही जारी किए जा रहे हैं। यदि आपका काम आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत नहीं आता है तो आपको कर्फ्यू पास जारी नहीं किया जाएगा।
हिमाचल के विभिन्न इलाकों में फंसे लोगों और अन्य जरूरतमंदों के लिए राहत भरी खबर है। विभिन्न जिला प्रशासन और पुलिस ने अब कर्फ्यू पास बनवाने के लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए व्हाट्सऐप नंबर व मेल आईडी जारी किए हैं। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है, ताकि उपायुक्त या एसडीएम कार्यालयों में लोगों की भीड़ जमा न हो। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाना बहुत जरूरी है।
कर्फ्यू पास बनाने का एक तरीका सीधे संबंधित डीसी या एसडीएम कार्यालय में जा सकते हैं। आपको अपनी एक मान्य आईडी जैसे ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड साथ ले जाना होगा। आपके संगठन के कागजात जो दर्शाते हैं कि यह मान्य है। साथ ही आपके संगठन से एक पत्र जिसमें इसका जिक्र हो कि आपको पास की आवश्यकता क्यों है? लेकिन उपायुक्त या एसडीएम कार्यालयों में लोगों की भीड़ जमा न हो इसलिए अब ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई गई है। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाना बहुत जरूरी है। कर्फ्यू पास पाने का दूसरा तरीका व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से ऑनलाइन है।

कुल्लू जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के मकसद से लगाए गए कर्फ्यू के दौरान चिकित्सा संबंधी या किसी अन्य अति आवश्यक कार्य के लिए आने-जाने के लिए संबंधित क्षेत्र के उपमंडल अधिकारी के कार्यालय से पास प्राप्त किए जा सकते हैं। कर्फ्यू पास प्राप्त करने के लिए एसडीएम कार्यालय कुल्लू -7018414085, एसडीएम कार्यालय बंजार - 9805750665, एसडीएम कार्यालय आनी- 9816933663, 9805591266, एसडीएम कार्यालय, मनाली- 9418456036 नंबर पर व्हाट्सऐप के माध्यम से आवेदन पत्र भेजें। आवेदक को व्हाट्सऐप के माध्यम से ही निर्णय के बारे में अवगत करवा दिया जाएगा। ये पास भी व्हाट्सऐप के माध्यम से ही आवेदक को भेजा जाएगा, जो कि पुलिस बैरियर पर भी मान्य होगा। उपायुक्त ऋचा वर्मा ने कहा कि कर्फ्यू पास प्राप्त करने के लिए एसडीएम कार्यालयों के बाहर अनावश्यक भीड़ न लगे। वहीं, एसडीएम किन्नौर अविनेंद्र शर्मा ने कहा कि के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। हालांकि जरूरी होने पर डीसी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

No comments