Recent Posts

Breaking News

Kangra: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया व्यक्ति, मिली दर्दनाक मौत

death of person

धर्मशाला : जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती दाडऩू में शनिवार को पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय राजकुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी खजांची मोहल्ला (धर्मशाला) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार शनिवार सुबह दाडऩू में पैदल चल रहा था कि वह पहाड़ी से गिरे पत्थर से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोग तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एसएचओ धर्मशाला सदर थाना राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।

No comments