Kangra: Coronavirus: तिब्बती नागरिक के शव का रात डेढ़ बजे प्रशासन की निगरानी में अंतिम संस्कार

धर्मशाला: कोरोना वायरस से संक्रमित तिब्बती नागरिक का पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी में रात डेढ़ बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। अमेरिका से अाए तिब्बती बुजुर्ग तेंजिन छुडेन की सोमवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने विशेष एहतियात बरतते हुए खुद मैक्लोडगंज में उनके शव का रात्रि डेढ़ बजे अंतिम संस्कार कर दिया। जिलाधीश कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से मौत के कारण प्रशासन ने अपनी देखरेख में रात को शव का अंतिम संस्कार किया।
No comments