Recent Posts

Breaking News

Kangra:: रीढ़ और पीठ के दर्द से परेशान हैं तो सेरेजम थैरेपी सेंटर में कराएं मुफ्त इलाज


यदि कोई आपको कहे कि आपकी रीढ़ की हड्डी व पीठ की सभी प्रकार के दर्द बिना दवा के ठीक हो जाएं तो इस पर आप बिलकुल विश्वास नहीं करेगा। लेकिन ऐसा धर्मशाला के सेरेजम सेंटर में स्पाइन थैरेपी द्वारा यह सब संभव हो रहा है।

यहां पर स्पाइन थेरेपी द्वारा करीब 12000 रीढ़ की हड्डी व पीठ दर्द से ग्रस्त मरीज स्पाइन थेरेपी से बिल्कुल ठीक हो चुके हैं। करीब 8 महीनों से सेरेजम सेंटर यहां पर लोगों का मुफ्त में इलाज कर रही है और इसके बदले लोगों से एक पैसा भी नहीं लिया जा रहा है।

इस थैरेपी सेंटर में बहुत से ऐसे मरीज लाए गए थे जो कई महीने से पीठ दर्द से ग्रस्त थे और बहुत से मेडिकल इलाज करवाने के बाद भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। लेकिन स्पाइन थेरेपी की वजह से लोग यहां से बिल्कुल तंदुरुस्त हो कर गए हैं।

सुबह 7:00 बजे से ही यहां पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो जाता है और यह सब प्रक्रिया शाम 5:00 बजे तक चलती है जिसमें करीब 100 से अधिक लोग इस थेरिपी का लाभ उठाते हैं।

सेरजेम सेंटर में इलाज कराने आए एक मरीज ने बताया कि कुछ महीने पहले अपने घर में गिरने की वजह से उनकी रीड की हड्डी में चोट आई थी और उनका शरीर का नीचे का भाग सुन्न हो गया था जिससे वह चल भी नहीं पाते थे यहां तक कि उनकी दोनों बाजू भी काम नहीं कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने हॉस्पिटल में कई दिनों तक इलाज करवाया लेकिन उससे कोई भी फर्क नहीं पड़ रहा था, लेकिन उनकी बेटी ने उन्हें इस सेंटर के बारे में बताया जब उन्होंने यहां पर स्पाइन थेरेपी करवाना शुरू की तो धीरे-धीरे उन्हें फर्क पड़ने लगा और आज वह अपनी टांगों पर चल कर खुद यहां पर आ रहे हैं।

पता  1st floor of Millennium Square Building, Near Club Mahindra, Sheela Chowk,
PO- Sidhpur, Dharamshala. HP Contact – 09779291979
Email – piyushspinaltherapy@gmail.com

No comments