Recent Posts

Breaking News

Kangra: प्रताड़ना से तंग महिला ने जहर खाकर दी जान, पति व ससुर गिरफ्तार

woman committed suicide husband and father in law arrested

कांगड़ा: पालमपुर थाना के अंतर्गत विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई तथा प्रताडऩा के आरोप में पति व ससुर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक 34 वर्षीय महिला ने पालमपुर थाना के अंतर्गत किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। थाना प्रभारी भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला के मायका पक्ष ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को प्रताडि़त किया जाता रहा है।

पुलिस ने सास, ससुर व पति के खिलाफ प्रताड़ना की धारा 498ए के तहत मामला दर्ज कर लिया था। महिला के जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसे उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा लाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला की मौत के बाद धारा 306 को इस मामले में जोड़कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और सास की जल्द गिरफ्तार होने की संभावना है।

No comments