Kangra: चलती गाड़ी से छलांग लगाकर दुष्कर्म का आरोपी फरार, एएसआई और होमगार्ड सस्पेंड, पढ़ें पूरा मामला
![]() |
| Add caption |
मेडिकल के बाद थाने के बाहर से भागा
जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना इंदौरा के अंतर्गत गांव खानपूर से आरोपी रणजीत सिंह पुत्र रमेश कुमार को नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बीती देर रात जब उसे मेडिकल जांच के लिए इंदौरा लाया गया। मेडिकल जांच के बाद जब उसे वापिस थाना इंदौरा लाया जा रहा था तो थाने के बाहर से ही आरोपी पुलिस कर्मियों से हाथ छुड़ा कर अंधेरे में फरार हो गया।
रात भर की तलाश
आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने सारी रात उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा भी इस घटना के बाद थाना इंदौरा पहुंचे और पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने डयूटी पर तैनात एएसआई और होमगॉर्ड जवान को निलंबित कर दिया है। वहीं, फरार आरोपी पर धारा-224 के तहत भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
गन्ने के खेत में किया था नाबालिग से रेप
डीएसपी नूरपूर साहिल अरोड़ा ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर पुलिस चैकी ठाकुरद्वारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस चैकी ठाकुरद्वारा में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह क्षेत्र में पड़ते एक सरकारी स्कूल में पड़ती है। पांच मार्च को परीक्षा देकर गांव लौट रही थी। गांव से कुछ ही दूरी पर एक पानी के टंकी के पास पहुंची तो दो युवक उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। पंजाब एरिया में सड़क किनारे एक गन्ने के खेत में ले जाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

No comments