Recent Posts

Breaking News

Kangra: पहले पैसे चुराए, फिर बाहर फेंक गए ट्रंक-कपड़े।


नगरोटा सूरियां। नगरोटा सूरियां में बुधवार रात अमित कुमार शर्मा के घर चोरों ने सेंधमारी कर नकदी चुरा ली। चोरों ने दरवाजे पर लगे तालों को तोड़ा और घर के अंदर लगी अलमारी में आठ हजार रुपए चुरा लिए व कमरे के अंदर रखा सामान ट्रंक, कपड़े आदि बाहर फेंक गए। अमित कुमार शर्मा की पत्नी रितिका शर्मा तथा उसका बेटा दूसरे कमरे में सोए थे, रितिका शर्मा ने बताया कि जब वह सुबह 4:00 बजे उठी तो देखा कि दूसरे कमरे के दरवाजे पर लगा ताला बाहर पड़ा था और अंदर देखा तो अलमारी भी टूटी थी और अलमारी के अंदर रखा कैश चोर उड़ा कर ले गए थे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां में करवाई। मौके पर चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रितिका शर्मा ने बताया कि जो पैसे रखे थे, वे ट्यूशन के पैसे कमाए हुए थे।

No comments