Recent Posts

Breaking News

Mandi- Robbery : दिनदहाड़े सेल्जमैन से पैसों का बैग छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार

robbery in sukhbag

 सरस्वती स्कूल की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह बाइक सवार लुटेरों ने एक दवाई विक्रेता का पैसों से भरा बैग छीन लिया। दवाइयों के थोक विक्रेता सेल्जमैन अरुण शर्मा ने घटना के दौरान शोर मचाया लेकिन उक्त लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। लुटेरों ने अपने चेहरे पर मास्क लगाए गए थे, जिससे इनकी पहचान नहीं हो पाई है। फर्म के मालिक व व्यापार संघ के अध्यक्ष अविनाश धवन ने बताया कि यहां पर कुछ दिन पहले एक करियाना थोक व्यापारी के सेल्जमैन को लूटने का प्रयास हो चुका है।

व्यापारियों ने 2 घंटे दुकानें बंद कर जताया विरोध

इस घटना का कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया था सुबह दो घंटे बाजार भी बंद रखा, लेकिन प्रशासन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। चौंतड़ा पुलिस चौकी प्रभारी संजीव जम्वाल ने बताया कि मंडी शिवरात्रि मेले के चलते यहां पर तैनात पुलिस कर्मी मंडी गए हैं। व्यवस्था हो जाने पर यहां पर गश्त बढ़ाई जा सकेगी।

No comments