Mandi: नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी टीचर गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरु-शिष्या का रिश्ता कलंकित करने वाली खबर है. यहां पर एक नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है. आरोप शिक्षक पर लगे हैं. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. घटना बीते दिनों की है, लेकिन मामला 17 मार्च को दर्ज करवाया गया है.
जानकारी के अनुसार, बंजार उपमंडल के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के ही अध्यापक पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन आगे शुरू कर दी है.
नौवीं में पढ़ती है छात्रा जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग की उम्र 16 वर्ष है और वह नौवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है. एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि छात्रा की मेडिकल जांच करवाई गई है. इसके अलावा, आरोपी अध्यापक का मेडिकल करवाया गय है. पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 और पॉक्सो एक्ट की धारा-4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने बताया कि कुल्लू थाने में केस दर्ज करवाया गया हैऔर जांच जारी है. एसपी ने बताया कि अभी घटना के हर पहलुओं की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है.
No comments