Recent Posts

Breaking News

Shimla: दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराई बाइक, युवक की मौत

bike accident in rohru

रोहड़ू: रोहडू से 5 किलोमीटर दूर मैहंदली के समीप नालू के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सन्नी पुत्र जयचंद निवासी जुडी समोली के रूप में की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा बीती रात तब हुआ जब उक्त युवक बाइक (एचपी 10बी-5244) पर सवार होकर हाटकोटी से रोहड़ू की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह नालू के पास पहुंचा तो उसने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बाइक स्किड हो गई और सड़क किनारे लगे पैरापिट से टकरा गई।

इस टक्कर में मोटरसाइकिल चालक के सिर में गहरी चोट लग गई। घायल युवक को तुरंत रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया परंतु वहां पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने पुष्टि करते कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments