Una: तहसीलदार ऊना से दफ्तर में हाथापाई

ऊना – ऊना मुख्यालय पर राजस्व विभाग में कार्यरत तहसीलदार के साथ हाथापाई और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। तहसीलदार ऊना विजय कुमार की ओर से इसकी शिकायत ऊना पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दी गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार करीब तीन बजे तहसीलदार ऊना अपने कार्यालय में थे। इस दौरान एक व्यक्ति उनके कार्यालय में पहुंचा और कुछ दस्तावेज हस्ताक्षर के लिए दिए। व्यस्त होने के कारण तहसीलदार ऊना ने इस व्यक्ति को कुछ देर बाद आने को कहा।
वहीं, जब यह व्यक्ति दूसरी बार कार्यालय पहुंचा और फिर भी इसके दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं किए जाने के चलतेवह गुस्सा हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान इस व्यक्ति ने तहसीलदार ऊना पर हमला कर दिया। हमले में तहसीलदार ऊना को हल्की चोटें भी आई हैं। राजस्व अधिकारी द्वारा पहनी गई शर्ट भी इस दौरान फट गई। हंगामे के बीच तहसील कार्यालय ऊना के अन्य कर्मी भी मौके पर आ पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत करवाया। हालांकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि तहसीलदार ऊना की ओर से जानबूझकर उनके दस्तावेज पर समय रहते हस्ताक्षर नहीं किए गए, जिसके चलते उनके साथ रजिस्ट्री करवाने आए लोग भी यहां से चले गए।
इसके अलावा इस व्यक्ति का कहना था कि उसने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर तहसीलदार ऊना की शिकायत भी की है, जिसके चलते उन्हें जानबूझकर तहसीलदार ऊना द्वारा परेशान किया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे बेवजह परेशान किया गया है, जिसकी शिकायत वह उच्च अधिकारियों से भी करेंगे। बहरहाल, ऊना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। उधर, इस बारे में डीएसपी हैडक्वार्टर ऊना अशोक वर्मा ने कहा कि तहसीलदार ऊना की ओर से शिकायत पत्र मिला है, जिसके चलते पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

उड़ान के दौरान कर सकेंगे इंटरनेट का इस्तेमाल
नई दिल्ली – सरकार ने विमान में उड़ान के दौरान वाई-फाई के माध्यम से इंटरनेट सेवाओं के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसके लिए एक अधिसूचना जारी कर विमान अधिनियम, 1937 में बदलाव किया है। इसके अनुसार ‘पायलट इन कमांड उड़ान के दौरान वाई-फाई के माध्यम से यात्रियों को इंटरनेट के इस्तेमाल की अनुमति दे सकता है।’ यह भी शर्त रखी गई है कि वाई-फाई का इस्तेमाल करने के दौरान भी यात्री अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, स्मार्टवाच, ई-रीडर आदि को ‘फ्लाइट’ या ‘एरोप्लेन’ मोड में ही रखेंगे।
No comments