Recent Posts

Breaking News

Una: सड़क पर पलटी खाकर गहरी खाई में जा गिरी कार

the car fell into a deep ditch

चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां मारुति की एक ईको कार सड़क पर पलटी खाकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा भरवाईं-मुबारिकपुर मार्ग पर स्थित किन्नू पेट्रोल पंप के समीप आज सुबह हुआ। जहां सुबह करीब 11 बजे किसी एक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि किन्नू पेट्रोल पंप के पास एक ईको कार सड़क किनारे पलटी खा कर खाई में गिर गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच कर पुलिस कर्मचारियों ने जब मुआयना किया तो वहां पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। कार से मिले गाड़ी के कागजात को कब्जे में लिया गया है। उक्त कागजातों में मिले मोबाइल फोन नंबर पर कॉल करके संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया। संबंधित व्यक्ति ने बताया कि उक्त गाड़ी उसके दोस्त की है।

No comments