Recent Posts

Breaking News

Una: हिमाचल में जिलास्तर पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

una international women s day celebrated at district level

ऊना : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऊना के हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं स्वां वीमेन फैडरेशन द्वारा भी महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। वहीं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती भी मौजूद रहे।

अनुराग ठाकुर और वीरेंद्र कंवर ने महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।  ऊना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय में महिला बाल विकास द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं झलेड़ा में स्वां वीमेन फैडरेशन द्वारा भी समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

PunjabKesari


केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नही है। अनुराग ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है । वहीं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्पीड़न के मामलों पर लगाम लगाने के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विशेष रूप से कई योजनाएं चलाई जा रही है जिनका महिलाओं को लाभ भी मिल रहा है।

नाहन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने की। इस कार्यक्रम में जहां महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। वहीं उनको महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी गई। मीडिया से बात करते हुए जिला अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है और आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि महिलाएं अपने आप को किसी भी परिस्थिति में कम ना समझे और निरंतर आगे बढ़ती रहे।

कुल्लू
सामाजिक-आर्थिक विकास में महिलाओं की अह्म भूमिका है। कोई भी समाज तब तक उन्नति के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता जब तक महिलाओं को बराबर का अवसर प्रदान नहीं किया जाता। यह बात वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने रविवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय कुल्लू के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाभर से आई महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

No comments