Recent Posts

Breaking News

Una: घर से भागी शादीशुदा महिला दो साथियों के साथ पकड़ी


चिंतपूर्णी – चिंतपूर्णी में शुक्रवार को मोहाली पुलिस ने घर से भागी हुई शादीशुदा महिला को उसके दो साथियों के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। हालांकि महिला का एक साथी, जो कि उसका आशिक बताया जा रहा है, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 

चिंतपूर्णी पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह महिला, जो कि मोहाली की रहने वाली है, उसके पति ने मोहाली में ही पत्नी के गायब होने को लेकर मामला दर्ज करवाया हुआ था। इस पर मोहाली पुलिस महिला को ढूंढने के लिए चिंतपूर्णी पहुंची। मोहाली पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिला को ट्रेस किया था। पुलिस महिला और उसके आशिक को रंगे हाथ पकड़ने के लिए चिंतपूर्णी पहुंची और यहां पर उन्होंने इसकी सूचना चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जगबीर सिंह को दी। जब पुलिस टीम भरवाईं से चिंतपूर्णी की तरफ जा रही थी तो उसके पति ने अपनी पत्नी को पहचाना और उसके साथ दो व्यक्ति थे। 

इसके बाद पुलिस ने महिला और एक युवक को पकड़ लिया, जबकि एक युवक डूहल बंगवाला के जंगलों की तरफ भाग गया। महिला व उसके साथ पकडे़ गए युवक को पुलिस मोहाली ले गई है। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर ने बताया कि महिला और एक युवक तो पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं, लेकिन एक युवक फरार हो गया है।

No comments