Himachal: हिमाचल के दो जवान शहीद, सेना ने 24 घंटे में मार गिराए नौ आतंकी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रविवार को पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की एक बड़ी साजिश नाकाम करते हुए पांच आतंकियों को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई इस मुठभेड़ सेना के पांच जवान भी शहीद हुए हैं। इसमें एक आर्मी ऑफिसर यानी कि जेसीओ भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में सेना ने कश्मीर में 9 आतंकियों को ढेर किया है। पाकिस्तान लगातार भारत की सीमा में घुसपैठ कोशिशें कर रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सेना का एक जवान मौके पर शहीद हुआ था। चार जवान घायल हुए थे, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो अन्य जवानों की मौत देर रात को हुई। शहीद जवानों में से दो-दो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से और एक जवान राजस्थान से है।
यह हुए शहीद शहीद जवानों में सूबेदार संजीव कुमार (हिमाचल प्रदेश), हवलदार देवेंद्र सिंह (उत्तराखंड), बाल कृष्ण (हिमाचल प्रदेश), अमित कुमार (उत्तराखंड) तथा छतरपाल सिंह (राजस्थान) शामिल हैं।
No comments