Una: कर्फ्यू में ऊना पहुंच गई दुबई की महिला, दोस्त ने नहीं उठाया फ़ोन तो झुग्गी वालों से मांगी पनाह

लॉकडाउन के बीच दुबई की एक महिला के ऊना जिला में पहुंचने से हड़कंप मच गया। पुलिस व प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त महिला को क्वारंटाइन कर दिया है। महिला को एक निजी टैक्सी चालक ऊना पुल के पास छोड़कर वापस चला गया।
जानकारी के अनुसार दुबई से आई युवती पहले 21 मार्च को चंडीगढ़ पहुंची, जहां पर उसे कोरोना वायरस के चलते 14 दिन का क्वारंटाइन किया गया। यहां से महिला ऊना जिला में अपने एक पहचान वाले के पास जाना चाहती थी। इसी के चलते 14 दिन क्वारंटाइन का समय पूरा करने के बाद शुक्रवार को ऊना पहुंच गई। ऊना पहुंचने के बाद जब इसके दोस्त का नंबर बंद आया, तो ये डर के मारे पनाह लेने के लिए झुगी-झोंपडि़यों की तरफ भागी।
सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी जुटाने के बाद शहर के ही एक होटल में इसे क्वारंटाइन किया। महिला मूलतः यूपी के मथुरा की रहने वाली है, लेकिन करीब 22 सालों से दुबई में अपने परिवार के साथ रहती है। नवरात्र के चलते यह महिला हिमाचल के शक्तिपीठों में दर्शन करने आई थी। महिला के पास चंडीगढ़ का सर्टिफिकेट भी बरामद हुआ है और ऊना पुलिस ने भी महिला का मेडिकल करवाया है। एसपी के. गोकुलचंद्रन ने बताया कि युवती को माया होटल ऊना में क्वारंटाइन किया गया है।
No comments