Recent Posts

Breaking News

Himachal: तब्लीगी जमात में शामिल चंबा के सभी लोगों की कोरोना रिपोर्ट सामान्य

चंबा में चैकिंग करती पुलिस

दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल हुए हिमाचल चंबा जिले के 14 लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। बुधवार को अपने रिश्तेदारों को फोन कर जाकिर हुसैन और बरकत अली ने यह जानकारी दी। मंगलवार देर रात स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया के बाद 12 लोगों को न्यू दिल्ली नरेला में जबकि, जाकिर हुसैन और बरकत अली को न्यू दिल्ली स्थित बदरपुर विद्यालय में क्वारंटीन में रखा गया है।  

दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में कुछ लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। हिमाचल के सभी लोगों के स्वस्थ होने और किसी के भी बीमार न होने पर उन्हें दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रखा गया था। अपने रिश्तेदारों को फोन कर ताकिर हुसैन और बरकत अली ने बताया कि मंगलवार देर रात उनके स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। हिमाचल से गए सभी लोगों के स्वस्थ होने की सूरत में उन्हें मंगलवार आधी रात 12 बजे बसों में बैठा दिया गया।

जिसके बाद प्रदेश से गए 12 लोगों को न्यू दिल्ली स्थित नरेला में जबकि, ताकिर और बरकत को नई दिल्ली बदरपुर स्थित एक स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। 14 दिनों तक उन्हें क्वारंटीन किया गया है। जिसके बाद उन्हें वापस घरों को भेज दिया जाएगा। गोर हो कि दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में अपनी जमात के साथ जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत आते परिक्षेत्र चुराह के लोगों के जाने की भनक मिलने के बाद प्रदेश में हड़कंप सा मच गया था। 

No comments