Recent Posts

Breaking News

Mandi: कोरोना से जंग- कंगना रणौत ने पीएम केयर्स फंड में दिए 25 लाख, मां ने दान की एक माह की पैंशन

kangana ranaut donate 25 lakhs in pm cares fund

मंडी: कोरोना वायरस महामारी के संकट में बॉलीवुड सेलेब्स बढ़-चढ़कर मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड क्वीन कंगना राणौत ने भी 25 लाख रुपए की सहयोग राशि पीएम केयर्स फंड में जमा कराई है। इतना ही नहीं, उन्होंने लॉकडाउन के चलते रोजी-रोटी के लिए मोहताज दैनिक वेतन भोगी मजदूरों को राशन भी उपलब्ध कराया है। कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है।

कंगना की मां ने दी एक महीने की पैंशन

यहीं नहीं, कंगना रणौत की मां आशा रणौत ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ जारी इस लड़ाई में देश का अपना सहयोग दिया है। उन्होंने एक महीने की पैंशन पीएम केयर्स फंड में जमा कराई है। इस बात की जानकारी भी रंगोली ने ट्विटर पर दी है।

No comments