Recent Posts

Breaking News

Himachal: Nizamuddin Markaj Case: पुलिस ने बद्दी सहित सात जिलों में जारी किया अलर्ट, 167 चिह्नित व औरों की तलाश

Nizamuddin Markaj Case: पुलिस ने बद्दी सहित सात जिलों में जारी किया अलर्ट, 167 चिह्नित व औरों की तलाश

शिमला। पुलिस ने दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी मरकज से हिमाचल लौट 167 लोगों की पहचान की है, लेकिन इनकी संख्या अभी बढऩे की आशंका है। बद्दी (पुलिस जिला) समेत सात जिलों में इनकी पहचान होने के बाद वहां अलर्ट जारी किया गया है। सभी लोागें को संबंधित जिलों में होम क्वारंटाइन पर रखा गया है। पुलिस ने तब्लीगी जमात के लोगों की पहचान के लिए मुहिम छेड़ दी है। वीरवार कुछ और लोगों की पहचान हो सकती है।

हिमाचल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसआर मरडी ने बताया कि तब्लीगी जमात के 11 लोगों के खिलाफ शिमला के नेरवा में मामला भी दर्ज किया गया है। ये एक गाड़ी में बिना कफ्र्यू परमिट के पांवटा से नेरवा आ रहे थे। मंगलवार को पता चला था कि निजामुद्दीन में मरकज में शामिल हुए हिमाचल के चंबा जिले से 14, सिरमौर से दो, कूल्लू से एक व्यक्ति को वहां क्वारंटाइन पर रखा गया है। वहां कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने से देशभर में हड़कंप है। एसपी कानून व्यवस्था राज्य पुलिस मुख्यालय डॉ. खुशहाल शर्मा का कहना है सात जिलों में अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों को भी चौकस रहने को कहा है। ऐसे लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

मरकज से हिमाचल लौटे लोग

जिला,लोग

सिरमौर,32

चंबा,10

बद्दी,53

ऊना,35

मंडी,4

शिमला,23

कांगड़ा,10

कुल,167 नोट : सभी संबंधित जिलों में क्वारंटाइन पर।


विदेशियों ने धर्म प्रचार किया तो होगा एफआइआर

डीजीपी ने जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया है कि धर्म प्रचार करने वाले विदेशियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाए। जो पर्यटक टूरिज्म वीजा लेकर आए हैं और धर्म प्रचार कर रहे हैं उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। ऐसे विदेशियों को वापस उनके देशों भेजा जाएगा। कानून सभी धर्मों पर लागू होगा।

अफवाह फैलाई तो एक साल की जेल

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत के मामला दर्ज होगा। एक साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है। दहशत फैलाने वालों को पुलिस कतई नहीं बख्शेगी। लोग कफ्र्यू और लॉकडाउन के दौरान धैर्य और अनुशासन बरतें। लोग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाने के लिए घरों में व्यायाम करें, योग करें व संगीन सुनें।

No comments