Recent Posts

Breaking News

Kangra: खेतों में काम रहे 3 लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, एक की मौत


नगर पंचायत ज्वाली के अंतर्गत वार्ड नंबर-3 में मधुमक्खियों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 युवक घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-3 निवासी चंदा राम (64) पुत्र नाहपा राम अपने खेतों में सरसों काटने का कार्य कर रहा था और उसके खेतों के पास ही कृष्ण कुमार पुत्र अत्तर सिंह और विशाल पुत्र प्रकाश चंद भी काम कर रहे थे।

इस दौरान मधुमक्खियों ने चंदा राम पर धावा बोल दिया और उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर कृष्ण कुमार व विशाल उस बचाने के लिए दौड़े लेकिन मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उनको सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने चंदा राम को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दोनों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया है।

No comments