Recent Posts

Breaking News

Kangra: तिब्बती युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जंगल में फंदे से लटका मिला शव

tibetan youth committed suicide

धर्मशाला: पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत एक तिब्बती युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त 27 वर्षीय युवक अपनी बीमारी से काफी समय से परेशान था और शनिवार से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मकान मालिक ने सोमवार को मैक्लोडगंज पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी।

जंगल में पेयजल सप्लाई की पाइप से लगाया फंदा
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि भागसूनाग रोड के जंगल में पेयजल सप्लाई की पाइप से एक युवक का शव लटका हुआ है, जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। एसएचओ मैक्लोडगंज नीरज राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। युवक 2 दिन पहले से लापता था और अपनी बीमारी को लेकर परेशान चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments