Recent Posts

Breaking News

Himachal: कोरोना का खौफ-पांच लोगों की बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, सालियों ने सैनिटाइजर से धुलाए हाथ

सैनिटाइजर से दूल्हे के हाथ साफ करवातीं सालियां

कोरोना वायरस के मद्देनजर मची हाहाकार के बीच लगाए कर्फ्यू का असर शादियों की चकाचौंध पर भी पड़ने लगा है। हिमाचल के ऊना जिले से सटे पंजाब के नंगल क्षेत्र में कशिश बावा पुत्र शिव बावा निवासी कीरतपुर साहिब अपनी बरात लेकर अपर दबखेड़ा में संदीप शर्मा की पुत्री नाविका को ब्याहने पहुंचा।

इस बरात में कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले इसको लेकर पूरी सावधानियां बरती गईं। दिलचस्प यह है कि इस बरात में दूल्हे समेत परिवार के पांच ही लोग शामिल हुए। रिबन काटने की रस्म अदा होने के बाद सालियों ने दूल्हे के हाथ सैनिटाइजर से साफ करवाए।

बरात में दूल्हे सहित उसके माता-पिता और भाई-भाभी ही शामिल हुए। बिना बैंड-बाजे ही घर पर बरात पहुंची। दूल्हे के माता-पिता और भाई-भाभी की सालियों ने प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाए। इस दौरान आवश्यक सावधानी बरती गई।

No comments