Recent Posts

Breaking News

कांवड़ लेकर माँ की इच्छा पूरी करने बागेश्वर धाम चला बेटा... धीरेंद्र शास्त्री को गंगाजल से नहलाने के लिए 900 KM की यात्रा

 

माँ की इच्छा पूरा करने की बेटे ने ठानी, धीरेंद्र शास्त्री को गंगाजल से नहलाने कांवड़ लेकर चला बागेश्वर धाम की ओर।


हरियाणा के एक युवक ने 900 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम तक गंगा जल लेकर कावड़ ले जाने की प्रतिज्ञा ली है। अभी तक उसने 600 KM की यात्रा तय कर लिया है। उम्मीद है कि 19 अगस्त से पहले बागेश्वर धाम वह पहुंच जाएगा। यह एक ऐसे बेटा है जो मां की इच्छा पूरी करने के लिए हरियाणा से हरिद्वार पहुंच गया। युवक हरिद्वार से कांवड़ के साथ गंगा जल लेकर बागेश्वर धाम के लिए निकला गया है।

हरियाणा के रहने वाले युवक का नाम जॉनी है। उसका कहना है कि वह गंगा जल से बागेश्वर धाम के महाराज बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को स्नान कराना चाहता है। इसके बाद वह अपनी मां को भी गंगा जल से स्नान कराएगा। युवक के अनुसार वह मां की इच्छा पूरी करने के लिए कांवड़ लेकर बागेश्वर धाम जा रहा है।

जॉनी ने बताया कि, उनकी मां एक बार बागेश्वर धाम गईं थी, मगर वहां बाबा धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन उन्हें नहीं हो सके थे। इससे उनकी मां काफी परेशान हुईं, मां घर पहुंचीं तो उन्होंने ये बात अपने बेटे को बता। दुखी मां को धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन कराने के लिए जॉनी ने अनोखा तरीका सोचा। फिर उसने तय किया कि वह सावन के महीने में कांवड़ लेकर बागेश्वर धाम जाएगा, तो बाबा उसे दर्शन जरूर देंगे। ऐसे में बाबा अपने भक्त को मना नहीं कर पाएंगे। 

जॉनी के अनुसार, वह बागेश्वर धाम 19 से पहले पहुंच जाएगा। जैसे ही जॉनी बागेश्वर धाम पहुंचेगा, उनकी मां भी ट्रेन से वहां आएंगी। वह बागेश्वर सरकार को गंगा जल से स्नान कराएगा, फिर मां भी उसी गंगा जल से स्नान करेंगी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री को स्नान कराने के लिए जॉनी हरिद्वार से दो बड़े केन में गंगा जल लेकर मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम के लिए निकला है। 1 जुलाई को वह हरिद्वार से कावड़ लेकर निकला था। उसने 600 किमी की कावड़ यात्रा 35 दिन में पूरी कर ली है। 

No comments