Recent Posts

Breaking News

मेकअप के बाद अपनी मां को ही नहीं पहचान पाया बेटा और लगा रोने...

 

मेकअप के बाद अपनी मां को ही नहीं पहचान पाया बेटा और लगा रोने, देखें Video


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी वो सभी वीडियो कभी न कभी आते ही होंगे।

कभी लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो कभी गजब-गजब के जुगाड़ वाले वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं जैसे रील के लिए स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो, डांस करने वाले बच्चों का वीडियो आदि। लेकिन अभी इन सभी से अलग एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला पूरी तरह से तैयार हुई है। उसने मेकअप भी किया है और उसकी गोद में उसका बच्चा है जो रो रहा है। महिला अपने बेटे को बोल रही है कि वही उसकी मां है मगर बच्चा कुछ सुन नहीं रहा है और लगातार रो रहा है। कैमरे की तरफ देखकर महिला कहती है कि मेरा बेटा मुझे पहचान ही नहीं रहा है। इसके बाद एक बार फिर वो अपने बेटे को कहती है कि वह उसकी मां मगर बच्चा रोना बंद ही नहीं करता है। अंत में बच्चे को चुप कराने के लिए कोई दूसरा उसे गोद लेता है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं है मगर अभी वायरल हो रहा है।

No comments