Vaibhav Suryavanshi, IPL 2025 Auction: आईपीएल में पहली बार खेलेगा 13 साल का बच्चा, बन गया करोड़पति..


वैभव सूर्यवंशी का नाम आते ही लगी बोली
वैभव सूर्यवंशी का नाम जैसे ही आईपीएल 2025 ऑक्शन में आया दिल्लीऔर राजस्थान की टीम उन्हें खरीदने के लिए कूद पड़ीं. इन दोनों ही टीमों ने उनसे बात की थी. वैभव का ट्रायल दिल्ली ने लिया था, वहीं राजस्थान ने इस खिलाड़ी का टेलीफोनिक इंटरव्यू भी लिया. वैभव सूर्यवंशी बिहार के ताजपुर में रहते हैं. ये खिलाड़ी 7 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहा है और वो हफ्ते में चार बार 3 घंटे तक ट्रेन में सफर कर पटना जाते थे.
आईपीएल के पांच सबसे युवा खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले आरसीबी के प्रयास रे बर्मन सबसे युवा खिलाड़ी थे, जिन्हें आरसीबी ने 16 साल की उम्र में खरीदा था. मुजीब उर रहमान 17 साल की उम्र में आईपीएल में आए थे. वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल रणजी ट्रॉफी में भी डेब्यू किया था. बिहार के लिए ये खिलाड़ी 5 फर्स्ट क्लास मैच खेला है, हालांकि उनका बल्ला नहीं चला. ये खिलाड़ी 10 की औसत से 100 रन ही नहीं बना पाया. सैयद मुश्ताक में भी वैभव ने डेब्यू किया. राजस्थान के खिलाफ ये खिलाड़ी 13 रन बनाकर आउट हो गया
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments