Recent Posts

Breaking News

हिन्दू लड़की को खींचकर मुस्लिम युवक ले जा रहे थे जंगल, परिजनों के विरोध पर इस्लामी भीड़ भड़की: मेरठ में पत्थरबाजी, चले धारदार हथियार

 

जैसे-तैसे पीड़िता आरोपितों के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुँची और परिजनों को सारी बात बताई। इस मामले में गाँव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत द्वारा आरोपितों से माफ़ी मँगवा कर मामले को दबा दिया गया। मगर, उसके बाद कुछ ही देर में पीड़िता के घर पर मुस्लिम भीड़ जमा हो गई। इस दौरान भीड़ के हाथों में लाठी-डंडे, धारदार हथियार और अवैध तमंचे थे। इन सभी ने पीड़िता सहित उसके अन्य परिजनों पर हमला बोल दिया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक हिंसक भीड़ ने पीड़िता के तमाम पारिवारिक सदस्यों को पीटा। पीड़ित परिवार की चीख पुकार और शोरगुल सुन कर हिन्दू पक्ष के लोग भी जुटने लगे, लेकिन तब मुस्लिम भीड़ ने मदद के लिए आ रहे लोगों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों की तरफ से पथराव होने लगा। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों पर धारदार हथियार चलाने और फायरिंग करने का भी आरोप लगया है।

No comments