shocking crime stories: युवक ने दरिंदगी की सारी हदें की पार, कब्रिस्तान में 50 महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

पाकिस्तान के सरगोधा का रहने वाला आरोपी लगभग 15 साल तक कराची के एक कब्रिस्तान में काम करता था, जहां वह कब्रों में पानी भरता था। उसने बताया कि उसका एक साथी वजीर भी था, जो कब्रिस्तान में काम करता था, लेकिन अब उसकी मौत हो चुकी है। दोनों ने मिलकर ये भयानक कृत्य किए।
रियाज को गिरफ्तार कर लिया गया है, और एक इंटरव्यू के दौरान उसने अपने अपराधों को स्वीकार करते हुए कहा कि उसने लगभग 48 महिलाओं की लाशों के साथ बलात्कार किया था। साथी की मौत के बाद उसने दो और महिलाओं के साथ बलात्कार करने की बात स्वीकार की। लोगों के बीच एक अहम सवाल यह था कि वह कैसे पता करता था कि कौन सी कब्र महिलाओं की है और कौन सी पुरुषों की।
इस बारे में पूछे जाने पर आरोपी ने बताया कि महिलाओं को दफ़नाने के दौरान एक पर्दा लगाया जाता है, जिससे उन्हें कब्रों की पहचान करने में मदद मिलती है। उसने बताया कि कैसे शवों को दफनाने और शोक मनाने वालों के चले जाने के बाद वे फिर से कब्र खोदते थे, पैरों के पास लगे पत्थर को हटाते हैं और चेहरे पर कालिख पोत देते हैं। फिर घटना को अंजाम देते थे।
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments