Recent Posts

Breaking News

गुलजारुद्दीन, आमिर, अमान…मुजफ्फरनगर की 150 साल पुरानी मजार क्यों तोड़ी? मुसलमानों में भारी गुस्सा

Muzaffarnagar, Muzaffarnagar News, Muzaffarnagar Police, Muzaffarnagar Viral News, UP News, मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर न्यूज, यूपी न्यूज
Muzaffarnagar, Muzaffarnagar News, Muzaffarnagar Police, Muzaffarnagar Viral News, UP News, मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर न्यूज, यूपी न्यूज

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बुढ़ाना कांधला मार्ग पर सोमवर रात 150 साल पुरानी मजार को अराजक तत्वों ने तोड़ डाला. बताया जा रहा था कि कुछ भूमाफियाओं ने इस मजार में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. 

जिन लोगों पर मजार तोड़ने का आरोप है, उनमें गुलजारुद्दीन, आमिर जिया, अमान के खिलाफ नामजद और 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. अब पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं. 

गुलजारुद्दीन, आमिर जिया, अमान ने मजार को क्यों तोड़ा?

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दबंग भूमाफियाओं ने मजार के पास पेट्रोल पंप बनाने को लेकर इस मजार में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था. पेट्रोल पंप की वजह से इन लोगों को मजार पसंद नहीं आती थी. ऐसे में इन सभी ने मिलकर मजार को तोड़ने की कोशिश की.

क्षेत्र के मुस्लिम लोगों के लिए आस्था केंद्र है ये मजार

बता दें कि ये मजार आस-पास रहने वाले मुसलमानों के लिए आस्था केंद्र हैं. आस-पास के मुसलमान मजार को पूजते हैं. इसी के साथ आस-पास के हिंदू भी इस मजार का सम्मान करते हैं. जिस तरह से मजार तोड़ी गई है, उससे यहां के मुसलमानों में तो गुस्सा है ही तो वहीं उससे यहां के हिंदुओं में भी गुस्सा है.

हिंदू-मुसलमानों ने साथ करवाई मजार की मरम्मत

बता दें कि बुधवार को स्थानीय हिन्दू-मुस्लिम समाज के लोगों ने जमा होकर मसाज का काम फिर शुरू करवाया. पुलिस सुरक्षा के बीच मजार की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. मजार को ठीक करने में जितना पैसा लग रहा है, वह यहां के हिंदू-मुसलमान दोनों साथ मिलकर खर्च कर रहे हैं.

No comments