6 थैलियों में बरामद हुए गौमांस : झारखंड से ला रहे थे जशपुर, 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, गौ मांस की तस्करी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान गोविंदपुर (झारखंड) की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो वाहन को रोका गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की फिराक में थे लेकिन वे पकड़े गए।
प्लास्टिक की 6 थैलियों में मिले गौमांस के टुकड़े
गाड़ी की चेकिंग करने पर काले रंग की प्लास्टिक की 6 थैली में कच्चा मांस बरामद हुआ। इसके बारे में पूछने पर स्कॉर्पियो सवार लोगों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद पशु चिकित्सक से मांस के टुकड़ों की जांच कराई गई, तब पता चला कि, यह गौमांस के टुकड़े हैं।
झारखंड से ला रहे थे गौमांस
आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने इस बात को स्वीकार किया और बताया कि, झारखंड से गौमांस खरीदकर जशपुर ला रहे थे। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आगे की कार्रवाई जारी है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments