Recent Posts

Breaking News

शुभांगी अत्रे से तलाक के बाद पति का निधन, बेटी के सिर से हमेशा के लिए उठ गया पिता का साया

 

शुभांगी अत्रे से तलाक के बाद पति का निधन, बेटी के सिर से हमेशा के लिए उठ गया पिता का साया


Piyush Poore Passes Away: टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुभांगी के पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन हो गया है। वह लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे।

इंदौर के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ। इसी साल फरवरी में दोनों का तलाक हुआ था। दोनों तीन साल से अलग रह रहे थे। शुभांगी और पीयूष की एक बेटी है, जो पिता से दूर हो गई थी, लेकिन अब उनके सिर से पिता का साया पूरी तरह से हमेशा के लिए उठ गया है।

शुभांगी अत्रे ने टीवी सीरियल भाभी जी घर पर है में अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था। टीवी में वह कई सीरियलों में काम कर चुकी हैं। टीवी पर विभिन्न सीरियलों में निभाए गए अपने किरदारों को लेकर उन्हें घर-घर पहचान मिली थी। शुभांगी यात्री टीवी का जाना पहचाना नाम हैं और वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं।

शुभांगी अत्रे ने करीब 22 साल पहले पीयूष पूरे से शादी की थी। पीयूष पूरे डिजिटल मार्केटिंग फील्ड में काम करते थे। दोनों की शादी 2003 में हुई थी। 2022 तक इनके बीच सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन घरेलू परेशानी की वजह से दोनों के बीच मतभेद हो गया। 2022 के बाद दोनों अलग रहने लगे। दोनों ने शादी बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आखिरकार इन्होंने तलाक का फैसला लिया। 5 फरवरी 2025 को दोनों के बीच तलाक हो गया था। बेटी शुभांगी अत्रे के पास रहती हैं। वह अपने पिता से दूर हो चुकी थी, लेकिन अब उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। शुभांगी अत्रे भी पति की निधन के बाद से शोक में डूबी हुई हैं।

No comments