Recent Posts

Breaking News

पाकिस्तान से भारत ने लिया पहलगाम का बदला, ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या बोले मुस्लिम देश?

 

पाकिस्तान से भारत ने लिया पहलगाम का बदला, ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या बोले मुस्लिम देश?

हलगाम हमले के 15 दिनों बाद भारत ने 26 नागरिकों के खून का बदला ले लिया है. पाकिस्तान विश्व शक्तियों के पास जा-जाकर मांग कर रहा था कि वह किसी तरह भारत को उसपर हमला करने से रोक ले.

लेकिन भारत ने जो कहा, वो किया और पाक और POK में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया.

पाकिस्तान को उम्मीद थी कि भारत के खिलाफ लड़ाई में मुस्लिम देश सीधे तौर पर उसके साथ खड़े होंगे और भारत के खिलाफ कदम उठाएंगे. लेकिन पाकिस्तान की इस उम्मीद पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है. क्योंकि मुस्लिम देश भी आतंक के खिलाफ भारत के एक्शन पर खुलकर नहीं बोल रहे है और नपातुला बयान दे रहे हैं. हमले के बाद UAE के विदेश मंत्री ने भारतीय हमलों की निंदा करने के बजाय दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है.

UAE का बयान

UAE विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने, तनाव कम करने और क्षेत्रीय और अंतररार्ष्ट्रीय शांति को खतरे में डालने वाले तनाव को और बढ़ाने से बचने का आह्वान किया है.

शेख अब्दुल्ला ने सैन्य वृद्धि को रोकने, दक्षिण एशिया में स्थिरता को मजबूत करने और आगे क्षेत्रीय तनाव से बचने के लिए बातचीत और आपसी समझ के लिए आवाज उठाने वालों की आवाजों पर ध्यान देने के महत्व पर जोर दिया है. साथ ही UAE ने जोर दिया की विवादों को निपटाने के लिए और उनके शांतिपूर्ण हल के लिए कूटनीति और संवाद सबसे प्रभावी साधन है.

ऑपरेशन सिंदूर

भारतीय सेना 7 मई की रात को पाकिस्तान और POK में परेशान सिंदूर कर आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह किया. इन 9 आतंकी ठिकाने में बहावलपुर, मुजफ्फराबाद, कोटली, बाघ, मुरीदके, गुलपुर, महमूना, जोया, बिंबर शामिल है. खबरों के मुताबिक इस हमले में 50 से आतंकी मारे गए हैं. वहीं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हमले के बाद सड़कों पर डर का माहौल है और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है.

No comments