Recent Posts

Breaking News

'आधीरात के साए में किया हमला...', भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कह रहा पाकिस्तानी मीडिया?

 

'आधीरात के साए में किया हमला...', भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कह रहा पाकिस्तानी मीडिया?

हलगाम में 22 अप्रैल को हुए आंतकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में जारी तनातनी के बीच भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकी ठिकानों पर टारगेटेड स्ट्राइक की है. 

ऐसे में आइए जानते हैं कि पाकिस्तानी मीडिया इस पर प्रतिक्रिया दे रही है.

पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत की ओर से कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में भारत ने आधीरात को कायराना हमला किया.

डीजी चौधरी ने देर रात 1.06 बजे ARY News से कहा कि अब से कुछ समय पहले कायर दुश्मन भारत ने बहावलपुर के अहमद ईस्ट इलाके के सुभानल्लाह मस्जिद, कोटली और मुजफ्फराबाद तीन जगहों पर एयरस्ट्राइक की.

उन्होंने कहा कि ये कायराना और शर्मनाक हमला भारत के एयरस्पेस के भीतर से किया गया. मैं कह दूं कि पाकिस्तान इस जवाब अपने द्वारा चुने गए समय और स्थान पर देगा. इस घिनौने उकसावे का जवाब दिया जाएगा.

पाकिस्तान के सरकारी प्रसारक PTV NEWS ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. इस कायराना हमले में अब तक एक निर्दोष बच्चा शहीद हो गया जबकि एक महिला और एक शख्स गंभीर रूप से घायल है. भारत ने रात में निर्दोष पाकिस्तानी नागरिकों पर कायराना हमला किया है.

वहीं, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ARY News को बताया कि रिहायशी इलाकों पर हमला हुआ है. भारत ने अपने एयरस्पेस से हमला किया है. उन्होंने अपनी सीमा से हमला किया. उन्हें बाहर आने दीजिए, हम उसका माकूल जवाब देंगे.

पाकिस्तान के Daily Pakistan ने कहा कि भारत ने जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर शुरू कर दिया है. आईएसपीआर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस हमले की पुष्टि की.

No comments